दिल्ली : नाले में मिला एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव
दिल्ली के रोहिणी के बुद्ध विहार में एक नाले में करीब 40 से 45 साल की उम्र के व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली, 31 दिसंबर ()। देश की राजधानी दिल्ली में रोहिणी के बुद्ध विहार के नाले में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि 31 दिसंबर को विजय विहार थाने में सुबह करीब 11 बजकर 14 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में कॉल आई। जिसमें बताया गया कि बुद्ध विहार इलाके में लाल मंदिर के पास नाले में एक लाश पड़ी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा कि क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव पर कोई बाहरी चोट का निशान नहीं पाया गया है। व्यक्ति के शव को बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव की शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.