चूरू नगर परिषद चुनाव में 251 उम्मीदवार मैदान में
60 वार्डों में 262 नामांकन सही पाए गए, 39 आवेदन खारिज
चूरू नगर परिषद चुनाव के लिए 301 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 39 खारिज कर दिए गए हैं, जिससे 251 उम्मीदवार 60 वार्डों में चुनाव लड़ेंगे। विभिन्न कारणों से नामांकन निरस्त होने के बाद कुछ वार्डों में चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जिससे भाजपा और कांग्रेस को नई रणनीति बनानी होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। चूरू नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 301 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 39 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। अब 60 वार्डों में 251 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। तहसीलदार प्यारेलाल चावला ने बताया कि कुल 174 उम्मीदवारों ने 220 नामांकन दाखिल किए थे।
चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों में अब 251 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 301 नामांकन में से 262 सही पाए गए हैं। पहले 269 प्रत्याशियों ने 301 नामांकन दाखिल किए थे।
राजलदेसर पालिका चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 59 आवेदन निरस्त किए गए। इनमें से 51 आवेदन पार्टी का टिकट न मिलने के कारण रद्द किए गए। वार्ड 8 की भाजपा प्रत्याशी शायरा, वार्ड 12 की भाजपा प्रत्याशी धन्नी देवी के भाजपा और निर्दलीय दोनों आवेदन, तथा वार्ड 17 की भाजपा प्रत्याशी निधि सैन के भी भाजपा और निर्दलीय आवेदन निरस्त किए गए।
वार्ड 6 की निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका सैन और वार्ड 7 के निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल के नामांकन भी निरस्त किए गए। नामांकन निरस्त होने के बाद कई वार्डों में चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जिससे भाजपा और कांग्रेस को नई रणनीति बनानी होगी।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.