चर्च उत्सव में आतिशबाजी धमाका, 10 की मौत, 64 घायल
मेक्सिको के टेमास्कालसिंगो में चर्च के पास विस्फोट से भारी नुकसान
मेक्सिको के टेमास्कालसिंगो कस्बे में चर्च उत्सव के दौरान आतिशबाजी में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत और 64 घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मेक्सिको के टेमास्कालसिंगो कस्बे में चर्च के धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी के सामान में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 64 लोग घायल हुए हैं।
हादसे का घटनाक्रम
धमाका शनिवार रात नुएस्त्रा सेन्योरा दे ला लूज चर्च के पास हुआ। सैकड़ों लोग आतिशबाजी देखने के लिए जमा हुए थे। विस्फोट इतना तेज था कि पास की एक दीवार भी ढह गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाके के बाद इलाके में धुआं और मलबा नजर आ रहा है, जबकि लोग बचे हुए लोगों की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं बताई है।
मेक्सिको में धार्मिक और सड़क उत्सवों के दौरान आतिशबाजी का इस्तेमाल आम है और इससे पहले भी पटाखों के कारण हादसे सामने आते रहे हैं। करीब चार साल पहले मध्य मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य के हुआहुत्ला नगरपालिका के एक गांव में भी तेज आतिशबाजी विस्फोट हुआ था।
प्रभावित क्षेत्र और जांच
टेमास्कालसिंगो की आबादी करीब 66 हजार है और यह मेक्सिको सिटी से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। मेक्सिको स्टेट अटॉर्नी जनरल्स ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं
स्थानीय बिशप
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- धमाके की जांच कौन कर रहा है?
- मेक्सिको स्टेट अटॉर्नी जनरल्स ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- धमाका कहाँ और कब हुआ?
- यह धमाका शनिवार रात नुएस्त्रा सेन्योरा दे ला लूज चर्च के पास हुआ।
- मेक्सिको में आतिशबाजी के ऐसे हादसे क्यों होते रहते हैं?
- मेक्सिको में धार्मिक और सड़क उत्सवों के दौरान आतिशबाजी का इस्तेमाल आम है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.