मुख्य सचिव ने जोधपुर में उम्मेद अस्पताल का किया निरीक्षण
5000 बेड्स वाले अस्पताल में मैटरनल हेल्थ के लिए 1100 बेड्स संचालित
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों के दबाव की जानकारी ली। उन्होंने सैटेलाइट अस्पतालों में संसाधन बढ़ाने और सिजेरियन सेक्शन शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का भी निरीक्षण किया और मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जोधपुर में उम्मेद अस्पताल का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के भारी दबाव और संसाधनों की उपलब्धता पर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने अस्पताल के स्त्री रोग विभाग, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, गायनी आईसीयू, एचडीयू और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पताल पर मरीजों के भारी दबाव को स्वीकार करते हुए कहा कि अस्पताल के वर्कलोड को कम करने के लिए बिलाड़ा, भोपालगढ़, डांगियावास, पीपाड़ शहर, ओसियां और बालेसर स्थित सैटेलाइट अस्पतालों में ऑक्ज़िलरी स्ट्रेंथ बढ़ाई जाएगी और सिजेरियन सेक्शन शीघ्र चालू करवाए जाएंगे।
उन्होंने चिकित्सा सेवाओं को सुचारू बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों और फैकल्टी के साथ उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रसव सखी, हाई-रिस्क प्रेगनेंसी मॉनिटरिंग, एंटीनेटल केयर और कंगारू केयर जैसे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने 24 घंटे काम कर रहे डॉक्टर्स, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी की टीमों को बधाई दी।
मुख्य सचिव के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मियों ने नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती मेरिट एवं बोनस के आधार पर करने, महात्मा गांधी अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने और नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद मुख्य सचिव ने राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण, सुरक्षा और मरम्मत कार्यों की जानकारी ली और मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव के दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त केएल स्वामी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा, मथुरा दास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा, उमेद अस्पताल के अधीक्षक मोहन मकवाना और महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक फतेह सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उम्मेद अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव है, जहां कुल 5000 बेड्स में से लगभग 1100 बेड्स अकेले मैटरनल हेल्थ के लिए संचालित किए जा रहे हैं
वी., मुख्य सचिव
अस्पताल के सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा
वी., मुख्य सचिव
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.