सीईओ ने अरांई स्कूल का निरीक्षण कर 12 लाख रुपए फंड स्वीकृत किए
ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए
अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने अरांई पंचायत समिति और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, स्कूल की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने एसएफसी फंड से 12 लाख रुपए स्वीकृत किए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अजमेर। अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने बुधवार को अरांई पंचायत समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीईओ ने अरांई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
रामप्रकाश ने विकास अधिकारी संगीता व्यास से स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं को सही तरीके से लागू करने पर जोर दिया।
ग्रामीणों ने स्कूल की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल, जिला कलेक्टर, विधायक और सांसद से शिकायतें की थीं। इसी को देखते हुए सीईओ ने स्कूल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल के खेल मैदान में पानी भरा मिला, जिस पर सीईओ ने चिंता जताई। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रशासक रामस्वरूप नायक और ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चौधरी को पानी भरने की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने स्कूल के विकास और जरूरी कामों के लिए एसएफसी फंड से 12 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.