बूंदी पुलिस ने हैदराबाद से 15 लाख की ठगी की महिला आरोपी गिरफ्तार
8 महीने से फरार महिला को तकनीकी निगरानी से ट्रेस कर पकड़ा गया
बूंदी साइबर थाना पुलिस ने हैदराबाद से 15 लाख रुपए की साइबर ठगी मामले में आठ महीने फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोडीपल्ली ज्योति पर एक अध्यापक से ऑनलाइन ठगी का आरोप है। पुलिस ने लोगों से अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने और साइबर ठगी की सूचना देने की अपील की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एक नज़र में
- बूंदी पुलिस ने हैदराबाद से 15 लाख रुपए की साइबर ठगी की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
- आरोपी महिला कोडीपल्ली ज्योति पत्नी कोडीपल्ली राजेश है और वह 8 महीने से फरार थी।
- गिरफ्तारी तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर की गई।
- साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने लोगों को अपने निजी दस्तावेज सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
- विशेष अभियान 'साइबर शील्ड' के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आरोपी महिला की पहचान क्या है?
- आरोपी महिला कोडीपल्ली ज्योति पत्नी कोडीपल्ली राजेश के रूप में पहचानी गई है।
- किस वजह से यह गिरफ्तारी हुई?
- यह गिरफ्तारी 15 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में हुई है जिसमें आरोपी 8 महीने से फरार थी।
- पुलिस ने लोगों को क्या चेतावनी दी है?
- पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
- किसके निर्देश पर यह कार्रवाई हुई?
- यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई।
- साइबर ठगी की शिकायत कहां की जा सकती है?
- साइबर ठगी होने पर साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 या नजदीकी पुलिस थाने पर रिपोर्ट करें, साथ ही बूंदी साइबर थाना के हेल्पलाइन नंबर 8764862409 पर संपर्क किया जा सकता है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बूंदी। बूंदी साइबर थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में 8 महीने से फरार महिला आरोपी को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई। आरोपी की पहचान कोडीपल्ली ज्योति पत्नी कोडीपल्ली राजेश के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी और जांच
साइबर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक किरदार अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। टीम ने हैदराबाद पहुंचकर दबिश देकर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर दुर्गालाल, हेड कॉन्स्टेबल भोजेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह और कॉन्स्टेबल मेघना भी शामिल थे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा जयपुर के आदेश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के निर्देश पर विशेष अभियान 'साइबर शील्ड' भी जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत और अदिति चौधरी की देखरेख में यह टीम काम कर रही है।
साइबर ठगी का मामला
पुलिस ने बताया कि कुछ माह पूर्व तलवास क्षेत्र में एक अध्यापक से साइबर ठगी की बड़ी वारदात हुई थी। इस वारदात में म्यूल खाता धारक महिला के खाते में करीब 15 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। इसके बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी। पुलिस ने कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने निजी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड न दें। इन कागजात का उपयोग साइबर अपराध में किया जा सकता है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 या नजदीकी पुलिस थाने पर रिपोर्ट करें।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बूंदी के 24x7 हेल्पलाइन नंबर 8764862409 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
आरोपी महिला तकनीकी निगरानी से ट्रेस हुई।
अवनीश कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.