आऊ में बाबा उग्रदास धाम संस्थान ने हॉस्टल-लाइब्रेरी निर्माण की योजना बनाई
15 लाख रुपए सहयोग राशि मिली, अलसीराम जयपाल बने अध्यक्ष
आऊ में बाबा उग्रदास धाम जनकल्याणकारी संस्थान ने हॉस्टल और लाइब्रेरी निर्माण की योजना बनाई है, जिसके लिए पंचायत समिति आऊ व घंटियाली क्षेत्र के लोगों ने 15 लाख रुपये का सहयोग दिया है। बैठक में सामाजिक कार्यों और जनकल्याणकारिता पर चर्चा के साथ अलसीराम जयपाल को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फलोदी। आऊ कस्बे में बाबा उग्रदास धाम जनकल्याणकारी संस्थान की बैठक में हॉस्टल और लाइब्रेरी निर्माण को प्राथमिकता दी गई। पंचायत समिति आऊ व घंटियाली क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए 15 लाख रुपए की सहयोग राशि दी।
बैठक में संस्था के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा हुई। समाज सुधार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहमति बनी।
पंचायत समिति आऊ व घंटियाली क्षेत्र के मौजीज भामाशाहों और गणमान्य लोगों ने हॉस्टल और लाइब्रेरी निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सर्व सहमति से अलसीराम जयपाल को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संरक्षक रामलाल, दुलाराम, सुखराम जयपाल, आनंद कड़ेला, मांगीलाल घंटियाली, हरिराम, इमरता, रामकिशन, जगदीश चिनिया, पांचाराम, नरेश, प्रकाश देपन सहित कई समाजबंधु और ग्रामीण मौजूद रहे।
संस्था के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए हॉस्टल और लाइब्रेरी का निर्माण एक महत्वपूर्ण पहल मानी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- संस्था ने किस प्रकार के सामाजिक कार्यों पर चर्चा की?
- बैठक में समाज सुधार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा हुई।
- हॉस्टल और लाइब्रेरी निर्माण में स्थानीय लोगों की भूमिका क्या रही?
- मौजीज भामाशाहों और गणमान्य लोगों ने निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
- बैठक में और कौन-कौन मौजूद थे?
- संरक्षक रामलाल, दुलाराम, सुखराम जयपाल, आनंद कड़ेला, मांगीलाल घंटियाली समेत कई समाजबंधु और ग्रामीण उपस्थित थे।
- हॉस्टल और लाइब्रेरी निर्माण का उद्देश्य क्या है?
- यह निर्माण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा प्रदान करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.