ऑटो 3 MIN READ

एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 1 लाख रुपए से शुरू

नई EL प्लेटफॉर्म पर बना कोनार्क स्कूटर दमदार फीचर्स के साथ बाजार में

बेंगलुरु की एथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में नया कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसे अपने EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जो स्कूटर के कई फीचर्स को बेहतर बनाता है।
AI सार

बेंगलुरु स्थित एथर एनर्जी ने भारत में कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपए है। इसे EL प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है और यह S और Z दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इस स्कूटर में स्मार्ट चाबी, 14-इंच फ्रंट व्हील, एयर वॉक फीचर, और 450W ऑनबोर्ड चार्जर जैसी सुविधाएँ हैं। कंपनी 10 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी प्रदान कर रही है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

एक नज़र में

  • एथर एनर्जी ने 1 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया।
  • कोनार्क स्कूटर को दो वैरिएंट, S और Z में प्रस्तुत किया गया है।
  • स्कूटर 14-इंच के फ्रंट व्हील्स के साथ आता है जिससे ग्राउंड क्लियरंस बढ़ जाता है।
  • कोनार्क में 450W का स्टैंडर्ड ऑनबोर्ड चार्जर शामिल है।
  • कंपनी 10 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत क्या है?
कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए है।
कोनार्क स्कूटर किन वैरिएंट्स में उपलब्ध है?
कोनार्क स्कूटर S और Z वैरिएंट्स में उपलब्ध है।
स्कूटर में कौन सी विशेषताएं शामिल हैं जो इसे खास बनाती हैं?
स्कूटर में स्मार्ट चाबी, एयर वॉक फीचर, और 450W का ऑनबोर्ड चार्जर शामिल है।
ग्राउंड क्लियरेंस कैसे बढ़ाया गया है?
14-इंच के फ्रंट व्हील्स के उपयोग से ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ता है।
कंपनी की सर्विस पॉलिसी क्या है?
स्कूटर की सर्विस 10,000 किलोमीटर या 1 साल के बाद करनी होगी और 10 साल या 1 लाख किमी की वारंटी है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल
एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

बेंगलुरु की एथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में नया कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसे अपने EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जो स्कूटर के कई फीचर्स को बेहतर बनाता है।

कोनार्क स्कूटर को दो वैरिएंट S और Z में लॉन्च किया गया है। इसमें स्मार्ट चाबी दी गई है, जिसमें पहला बटन पार्किंग में स्कूटर को ढूंढने या अनलॉक करने के काम आता है। इस बटन को दबाने पर स्कूटर की लाइट और साउंड ऑन हो जाती है, जिससे इसकी लोकेशन पता चल जाती है। दूसरी चाबी से बूट स्पेस खोला जा सकता है, साथ ही स्कूटर के पीछे एक पुश बटन भी है जो बूट स्पेस खोलता है।

EL प्लेटफॉर्म की खासियत 14-इंच के फ्रंट व्हील हैं, जो एलॉय और टायर के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि 14-इंच के व्हील से स्कूटर सभी तरह के सड़कों पर बेहतर प्रदर्शन करता है और गड्ढे, स्पीड ब्रेकर, टूटी सड़क पर भी राइडर को आरामदायक राइडिंग मिलती है। हालांकि, पीछे का टायर 12-इंच का है। 14-इंच व्हील की वजह से ग्राउंड क्लियरेंस भी बढ़ गया है।

कोनार्क में एयर वॉक फीचर दिया गया है, जो स्कूटर को पैरों की मदद से आगे या पीछे धकेलने को आसान बनाता है। इस फीचर की मदद से स्कूटर को एक हाथ से पकड़कर भी मूव किया जा सकता है।

स्कूटर में 450W का स्टैंडर्ड ऑनबोर्ड चार्जर है, जो बूट स्पेस में जगह घेरता है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि चार्जिंग ब्रिक साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी, केवल चार्जिंग केबल की आवश्यकता होगी। फास्ट चार्जर या होम चार्जर से चार्ज करने पर यह तेजी से चार्ज होगा।

कोनार्क में पहली बार मेन स्टैंड भी दिया गया है, जो साइड स्टैंड के साथ आता है। EL प्लेटफॉर्म के कारण ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ा है, इसलिए मेन स्टैंड स्पीड ब्रेकर से टकराता नहीं है। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है जो मेन स्टैंड लगाकर स्कूटर पर बैठते हैं।

कंपनी ने घोषणा की है कि अब कोनार्क के साथ-साथ अपने अन्य नए स्कूटर जैसे रिज्टा और 450 पर भी 10 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाएगी। इसके अलावा, स्कूटर की सर्विस 10,000 किलोमीटर या 1 साल के बाद ही करनी होगी, जिससे उपयोगकर्ता को साल भर तक निश्चिंत होकर चलाने का मौका मिलेगा।

स्कूटर के खराब पार्ट्स की जानकारी और उनकी जरूरत के बारे में ऐप की मदद से पता लगाया जा सकेगा।

कंपनी का दावा है कि कोनार्क के ये फीचर्स टीवीएस आईक्यूब, ऑर्बिटर, हीरो विडा, बजाज चेतक और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट को प्रभावित कर सकते हैं।

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 सितंबर 2026, 17:33 IST IST
Last updated3 सितंबर 2026, 17:33 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under ऑटो and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: टेक-ऑटो.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from ऑटो.

ऑटो

मारुति की ईको ने 16 साल में 15 लाख यूनिट बिक्री का माइलस्टोन पार किया

ऑटो

सरकार लागू करेगी ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम

टेक्नोलॉजी

इसरो ने श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया ईओएस-05 उपग्रह

टेक्नोलॉजी

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू

Recommended Stories

More from ऑटो
मारुति की ईको ने 16 साल में 15 लाख यूनिट बिक्री का माइलस्टोन पार किया
ऑटो
इससे जुड़ी ख़बरें

मारुति की ईको ने 16 साल में 15 लाख यूनिट बिक्री का माइलस्टोन पार किया

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
सरकार लागू करेगी ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम
ऑटो
इससे जुड़ी ख़बरें

सरकार लागू करेगी ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026
इसरो ने श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया ईओएस-05 उपग्रह
टेक्नोलॉजी
इससे जुड़ी ख़बरें

इसरो ने श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया ईओएस-05 उपग्रह

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026
Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
टेक्नोलॉजी
इससे जुड़ी ख़बरें

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.