आलमबाग में किशोरी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
आलमबाग में 15 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
आलमबाग। आलमबाग में एक 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ गलत हरकत की और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।
जब इस मामले में युवक से पूछा गया तो उसने 25 अगस्त को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी को पकड़ लिया गया है और जांच जारी है।
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
शिवाकांत पांडेय, इंस्पेक्टर
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.