मुजफ्फरपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत
हादसे में दर्जनों यात्री घायल, सड़क किनारे रेलिंग ने बड़ा हादसा टाला
बुधवार दोपहर बिहार के मुजफ्फरपुर में दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर से एक बस चालक की मौत हो गई और चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के कारणों में सड़क पर फिसलन और नियंत्रण खोने की बात सामने आई है, वहीं गंभीर घायल यात्रियों को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार दोपहर दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर औराई थाना क्षेत्र के बदौल ओपी इलाके में हुआ। दोनों बसों की टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस के चालक का पैर स्टेयरिंग के पास फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ देर पहले हल्की बारिश हुई थी, जिससे टू-लेन सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। इसी कारण बसें नियंत्रण खो बैठीं और आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग सामान छोड़कर बसों से बाहर भागे।
हादसे में चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर मरीजों को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों और बेदौल ओपी की पुलिस ने कटर और जेसीबी की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक का शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
घटना के बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग ने एक बड़े हादसे को टालने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.