बीमार सोनिया गांधी को जानबूझकर किया जा रहा परेशान : कांग्रेस
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीमार सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सरकार के निर्देश पर परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद उनसे पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन नोटिस भी दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीमार सोनिया गांधी को सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) परेशान कर रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, उनकी तबीयत कई सालों से ठीक नहीं है, जब राहुल गांधी से पांच दिनों तक यही सवाल पूछे गए तो सोनिया गांधी से पूछने की क्या जरूरत थी।
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ईडी हमारे नेता की तबीयत ठीक न होने के बावजूद उन्हें परेशान कर रही है।
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने बुधवार को ईडी के दुरुपयोग पर लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने तीसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी।
उन्हें बुधवार सुबह 11 बजे तक ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है।
अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा के नेतृत्व में एक टीम उनका बयान दर्ज कर रही है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.