9 सितंबर को 162 नगरीय निकायों में मतदान, प्रचार 6 बजे थमा
पहले चरण में 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाओं में वोटिंग होगी
राजस्थान में 9 सितंबर को पहले चरण के तहत 162 नगरीय निकायों में मतदान होगा, जिसमें 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल हैं। चुनाव प्रचार 6 सितंबर शाम 6 बजे बंद हो चुका है और अब प्रत्याशी केवल व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से मतदाताओं से संवाद कर सकेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा और चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों में मतदान होगा। सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद हो गया है और अब प्रत्याशियों के लिए व्यक्तिगत संपर्क और मतदान की तैयारियां अहम हो गई हैं।
राजस्थान निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में सोमवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद हो गया है। अब रैली, सभा, रोड शो, जुलूस और लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार नहीं किया जा सकेगा। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार गतिविधियां बंद हो जाती हैं और चुनाव क्षेत्र में बाहरी नेताओं व प्रचारकों की मौजूदगी पर भी रोक लगती है।
आयोग ने कहा कि अब प्रत्याशी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से सीधे संपर्क कर सकेंगे। सार्वजनिक मंच और माइक की जगह घर-घर जाकर वोट की अपील पर जोर रहेगा। प्रशासन और पुलिस इस दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखेंगे और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले चरण में 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाओं में मतदान होगा। नगर निगमों में बीकानेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा शामिल हैं। नगर परिषदों में नागौर, कोटपूतली, चूरू, सुजानगढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, चौमूं, जालोर, बारां, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना, कुचामन सिटी, करौली, भिवाड़ी, खैरथल, तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और ब्यावर हैं।
नगर पालिकाओं में केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, नसीराबाद, सावर, तांतोटी, जायल, मूंडवा, बासनी, कुचेरा, निवाई, पीपलू, देवली, उनियारा, दूनी, विजयनगर, मसूदा, बीगोद, पावटा-प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, बानसूर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, राजगढ़, रतननगर, छापर, भुसावर, रूपवास, राजाखेड़ा, मनियां, सैपऊ, बौंली, खंडार, बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, वाटिका, रामगढ़, नौगांव, मालाखेड़ा, बहादुरपुर आदि नगर पालिकाएं शामिल हैं।
झुंझुनूं जिले में भी 9 नगरीय निकायों के मतदान दल 8 सितंबर को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित कराने के लिए द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण के तहत झुंझुनूं नगर परिषद तथा नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में 9 सितंबर को मतदान होगा।
चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और शांतिपूर्ण माहौल में पूरा कराने के लिए आयोग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
राजेश्वर सिंह, आयुक्त
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बाहरी नेताओं और प्रचारकों पर क्या नियम लागू हैं?
- मतदान से 48 घंटे पहले बाहरी नेताओं और प्रचारकों की मौजूदगी पर रोक लगती है तथा प्रशासन उनकी आवाजाही पर निगरानी रखेगा।
- प्रत्याशियों का प्रचार अब कैसे होगा?
- प्रत्याशी अब स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधे संपर्क कर वोट की अपील करेंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.