राजस्थान जालोर 2 MIN READ

जालोर से 28वां जातरू पैदल संघ रामदेवरा के लिए रवाना

27 वर्षों से जारी इस पैदल यात्रा में 36 कौम के 30 श्रद्धालु शामिल हैं

जालोर के आम चौहटे से मंगलवार सुबह 28वां जातरू पैदल संघ रामदेवरा स्थित बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी हर्षपालसिंह बालोत और ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के बीच जातरुओं को विदा किया। यह यात्रा 27 वर्षों से हर साल होती आ रही है।
AI सार

जालोर से 28वां जातरू पैदल संघ बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा रवाना हुआ, जहाँ समाजसेवी और ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के बीच उन्हें विदा किया। इस यात्रा में 36 कौम के 30 श्रद्धालु शामिल हैं, जो 1997-98 से प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

जालोर में जातरू पैदल संघ रामदेवरा के लिए रवाना होता है
जालोर में जातरू पैदल संघ रामदेवरा के लिए रवाना होता है / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 जालोर के आम चौहटे से मंगलवार सुबह 28वां जातरू पैदल संघ रामदेवरा स्थित बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी हर्षपालसिंह बालोत और ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के बीच जातरुओं को विदा किया। यह यात्रा 27 वर्षों से हर साल होती आ रही है।

जातरू टियाराम तीरगर ने बताया कि इस पैदल संघ की शुरुआत वर्ष 1997-98 में की गई थी। इस बार यात्रा में 36 कौम के 30 श्रद्धालु शामिल हैं।

पैदल संघ में शामिल जातरुओं ने रामसा पीर के जयघोष लगाकर यात्रा शुरू की। सुरेश कुमार माली, लालदास वैष्णव, टिकमाराम तीरगर, श्रवण कुमार सैन, संदीप खत्री, भूरमल सुथार, महेंद्र कुमावत, प्रवीण सुथार, गणपत सुथार, खुशाल कुमावत, प्रतापराम प्रजापत और कुयाराम समेत 12 युवा और ग्रामीण उत्साह के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए निकले।

रामसीन से बुधवार को भी पैदल यात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ। यात्रियों ने कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

तुलसी भाई रावल ने बताया कि रामदेवरा में रोजाना सैकड़ों यात्री आते हैं। राजस्थान, गुजरात और अन्य राज्यों से भक्त पैदल यात्रा कर यहां पहुंच रहे हैं।

भक्तों ने रास्ते में टेंट लगाकर रामरसोड़ा और ठहरने की व्यवस्था की है। बीमार होने पर इलाज का इंतजाम भी सेवाभावी लोगों ने किया है।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश फलोदी में बस रुकवाकर 7 लोगों ने की मारपीट, रुपए छीने
Trust & Transparency

How this story was handled

Published2 सितंबर 2026, 21:04 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:04 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

जालोर में 555 वार्डों के लिए 3,139 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

जालोर में 555 वार्डों के लिए 3,139 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे

न्यूज़ डेस्क 3 सितंबर 2026
सिवाना में निकली मतदाता जागरूकता रैली, 2026 चुनाव को लेकर संदेश
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सिवाना में निकली मतदाता जागरूकता रैली, 2026 चुनाव को लेकर संदेश

न्यूज़ डेस्क 3 सितंबर 2026
राजस्थान में सितंबर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलेगा
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में सितंबर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलेगा

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश फलोदी में बस रुकवाकर 7 लोगों ने की मारपीट, रुपए छीने

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.