नारनौल में बाइक सवार महिला की कार से टक्कर के बाद मौत
प्रतापगढ़ निवासी पति ने कार चालक पर लापरवाही से टक्कर मारने का आरोप लगाया
हरियाणा के नारनौल में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। हरियाणा के नारनौल में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी मोटरसाइकिल पर पति के साथ जा रही थी, जब अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पति ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया।
नारनौल के सदर थाना क्षेत्र में फैजाबाद चौकी के पास मित्रपुरा गांव के पास शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ। मृतका गुलशन नारनौल स्थित सीएलसी कोचिंग सेंटर में चपरासी के पद पर कार्यरत थी।
नवीन कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुलशन को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नारनौल छोड़ने जा रहा था। जब वे मित्रपुरा गांव से आगे टाइल्स वाले रास्ते पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही क्रीम रंग की एक अज्ञात कार ने तेज गति से उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
नवीन ने कहा, "मैं पत्नी को संभालने में लग गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।" डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामान्य अस्पताल नारनौल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फैजाबाद पुलिस चौकी की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के पति के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- दुर्घटना कहाँ हुई थी?
- दुर्घटना नारनौल के सदर थाना क्षेत्र, मित्रपुरा गांव के पास हुई।
- कार चालक के बारे में क्या पता चला?
- कार चालक क्रीम रंग की अज्ञात गाड़ी चलाता था और वह मौके से फरार हो गया।
- पुलिस ने हादसे के बाद क्या कार्रवाई की?
- पुलिस ने पति के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
- घायल महिला को कहाँ ले जाया गया था?
- उसे नारनौल के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.