रानोली के 30 गांवों में 10 दिन से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
दिन-रात कई बार बिजली गुल होने से करीब 40 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने नियमित सप्लाई की मांग की
रानोली और आसपास के 30 गांवों में पिछले 10 दिनों से बिना सूचना के बिजली कटौती हो रही है, जिससे 40 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति और पूर्व सूचना की मांग की है, और सुधार नहीं होने पर सामूहिक विरोध की चेतावनी दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
रानोली। रानोली कस्बे सहित आसपास के 30 गांवों में पिछले दस दिनों से बिना सूचना के बिजली कटौती हो रही है। इससे करीब 40 हजार लोग प्रभावित हैं और गर्मी में घरों व दुकानों का काम ठप हो गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित सप्लाई और पूर्व सूचना देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिन में और शाम को आरती के समय से लेकर रात तक कई बार बिजली गुल हो रही है। बिजली कटने का कोई तय समय नहीं है, जिससे घरेलू कामकाज, छात्रों की पढ़ाई और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर परिवार के पास इनवर्टर या बिजली का दूसरा इंतजाम नहीं है। बिजली जाते ही पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे गर्मी में बाहर बैठना या रात बिताना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर बिजली बंद करनी जरूरी हो तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए ताकि वे अपने जरूरी कामों का इंतजाम कर सकें।
ग्रामीणों ने बताया कि शाम के बाद कटौती का सिलसिला शुरू होकर देर रात तक चलता रहता है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने पर जवाब मिलता है कि बिजली चली गई है और पता नहीं कब आएगी। संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठाते।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अघोषित कटौती रोकने और धनाऊ तहसील मुख्यालय पर लगातार बिजली सप्लाई देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रखरखाव या तकनीकी कारणों की जानकारी पहले दी जाए और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाए। सुधार नहीं होने पर सामूहिक विरोध की चेतावनी भी दी गई है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.