मलारना डूंगर में तेजाजी महाराज की 25वीं पदयात्रा और सांवरिया सेठ की यात्रा शुरू
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद हाथों में ध्वज लेकर उत्साह से भाग लिया
मलारना डूंगर में मंगलवार को तेजाजी महाराज की 25वीं पदयात्रा सुरसुरा के लिए रवाना हुई, जहां श्रद्धालु ध्वज लेकर शामिल हुए। इसी दिन शहर में सांवरिया सेठ और सिंगोली श्याम की दो पदयात्राएं भी मंदिर परिसरों से शुरू हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मलारना डूंगर। मलारना डूंगर में मंगलवार को तेजाजी महाराज की 25वीं पदयात्रा सुरसुरा के लिए रवाना हुई। इसी दिन शहर में सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की दो पदयात्राएं अलग-अलग मंदिर परिसरों से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुईं। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रबंधक ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। अध्यक्ष शिवराज तेली ने कहा कि यात्रा में सांवरिया सेठ की आकर्षक झांकी भी सजाकर साथ ले जाई गई है।
यात्रा से पहले मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, कांग्रेस नेता भीमराज जैन एवं पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
यात्रा के दौरान सिंगोली श्याम में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी राधेश्याम मालू, भंवरलाल सेन, गणराज गुर्जर, मनीष अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गडूड़ा गांव में तेजाजी महाराज की भक्ति में रंगा माहौल था। 25वीं पदयात्रा ध्वज पूजन के बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ सुरसुरा के लिए रवाना हुई। क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की जाएगी।
मलारना डूंगर कस्बे से मंगलवार सुबह जयकारों के साथ चौथ माता की 22वीं पदयात्रा रवाना हुई। चौथ माता सेवा समिति के तत्वावधान में यह पदयात्रा भगवतगढ़ में रात्रि विश्राम करेगी।
कुंडल की ग्राम पंचायत सिंडोली में भी धार्मिक उत्साह दिखा। सर्वेश्वर महादेव शिव मंदिर से डूंगर वाले बालाजी महाराज के मंदिर तक भव्य ध्वज पदयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर उत्साह के साथ बालाजी महाराज के मंदिर की ओर बढ़े। रास्ते में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
पदयात्रा में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी उत्साह से शामिल हुए। पदयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.