रात में 6 किमी तक पीछा कर चोरी की कार के चार आरोपियों को पकड़ा
तेलंगाना से चोरी कर राजस्थान ले जाई जा रही लाल रंग की वेगनआर कार जब्त
बांसवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से चोरी की गई वेगनआर कार के चार आरोपियों को राजस्थान में पकड़ा। आरोपियों को छह किमी तक पीछा करने के बाद जंगलों में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी की कार और अन्य सामान जब्त किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना के आदिलाबाद से चोरी कर राजस्थान ले जाई जा रही लाल रंग की वेगनआर कार के चार आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी अमित कुमार को सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने फोरलेन पर घेराबंदी कर आरोपियों को खेत और जंगलों में छह किमी तक पीछा कर दबोच लिया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि एक लाल रंग की वेगनआर कार अदिलाबाद से चोरी कर रतलाम फोरलेन से होते हुए राजस्थान लाई जा रही है। सूचना पर बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान को अलर्ट किया गया। खान ने फोरलेन पर घेराबंदी की। जैसे ही कार आई, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने वाहन तेजी से भगाना शुरू कर दिया। कार रुकते ही दो बदमाश खेतों की ओर भाग गए।
पुलिस ने छह किमी तक पीछा कर दोनों आरोपियों को खेतों और वन विभाग के जंगलों में दबोच लिया। आरोपियों ने तेलंगाना के थाना अदिलाबाद और हैदराबाद के थाना भिमिनी में कई जगह चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से एक सुजुकी वेगनआर कार, सब्बल और नगदी जब्त की गई।
थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि आरोपियों ने तेलंगाना में चोरी के साथ तीन अलग-अलग दुकानों से सामान भी चुराया था। चोरी का सामान महाराष्ट्र में बेचकर वे अपने परिवार के बैंक खातों में ऑनलाइन जमा कराते थे। जब आरोपियों को पकड़ा गया तो उनके पास करीब 52 हजार रुपए मिले।
पुलिस ने आरोपियों को तेलंगाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए चारों आरोपी पाली जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। उनके नाम हैं घनश्याम (44), लक्ष्मण राम (45), बोंडाराम (38) और मानिकचंद (35)।
अय्यूब खान ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में बिलपांक थाना पुलिस के अलावा सब इंस्पेक्टर किशनलाल रजक, हेड कॉन्स्टेबल राहुल जाट, तेजसिंह जगावत, नरेन्द्रसिंह चावड़ा, ईश्वरसिह राठौर, अशोक मईडा, रोशन राठौर, रोहित चौहान, निलेश अवस्या, श्यामदयाल राठौर और विनोद सिंगार की भूमिका रही।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.