उदयपुर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में श्रीराम क्लब ने जीता 51 हजार रुपए
जगदीश चौक परिसर में आठ गोविंदा टीमों ने 26 फीट ऊंची मटकी फोड़ने के प्रयास किए
उदयपुर के जगदीश चौक परिसर में जन्माष्टमी के तीसरे दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आठ गोविंदा टीमों ने भाग लिया। श्रीराम क्लब ने रात 11:40 बजे मटकी फोड़कर 51 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उदयपुर। उदयपुर के जगदीश चौक परिसर में जन्माष्टमी के तीसरे दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आठ गोविंदा टीमों ने 26 फीट ऊंची मटकी तक पहुंचने के लिए तीन-तीन प्रयास किए। अंत में श्रीराम क्लब ने रात 11:40 बजे मटकी फोड़कर 51 हजार रुपए का पुरस्कार जीता।
धर्मोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शाम करीब 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में श्रीकृष्ण लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आठ गोविंदा टीम मैदान में उतरी और हर टीम को मटकी तक पहुंचने के तीन-तीन प्रयास मिले। जब किसी टीम को सफलता नहीं मिली, तो मटकी को 4 फीट नीचे 22 फीट की ऊंचाई पर लाया गया। तीसरे राउंड के दूसरे नंबर पर श्रीराम क्लब ने मटकी फोड़ दी।
प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों के उत्साहपूर्ण हूटिंग के बीच सभी टीमों के सदस्य मटकी तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कितनी बार प्रयास दिए गए?
- हर टीम को मटकी तक पहुंचने के लिए तीन-तीन प्रयास मिले।
- मटकी की ऊंचाई प्रतियोगिता के दौरान कभी कम की गई?
- हां, जब कोई टीम सफल नहीं हुई तो मटकी को 22 फीट की ऊंचाई पर नीचे लाया गया।
- धर्मोत्सव समिति द्वारा क्या अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए?
- शाम करीब 7 बजे छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने रंगीन पोशाकों में श्रीकृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया।
- मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कितनी टीमें शामिल हुईं?
- इस प्रतियोगिता में कुल आठ गोविंदा टीमों ने भाग लिया।
- मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कब हुआ?
- यह आयोजन जन्माष्टमी के तीसरे दिन, रात 11:40 बजे प्रतियोगिता समाप्त हुई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.