सलूम्बर में क्वार्टज से भरे दो ट्रेलर जब्त
रात में पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए
सलूम्बर जिले में पुलिस ने अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्वार्टज पत्थर से भरे दो ट्रेलर जब्त किए। इन ट्रेलरों के चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने एमएमडीआर और एमएमसीआर के तहत मामला दर्ज किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सलूंबर। सलूम्बर जिले में अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। रात में गश्त के दौरान क्वार्टज पत्थर से भरे दो ट्रेलर जब्त किए गए, जिनके चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे।
सलूम्बर थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक विशनाराम के निर्देश पर क्वार्टज पत्थर से भरे दो ट्रेलरों को अलग-अलग जगहों पर रोककर जांच की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और सलूम्बर वृताधिकारी राजीव राहर की देखरेख में थानाधिकारी मुकेश नागदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, हेडकांस्टेबल शम्भुसिंह 112 बोलेरो वाहन से थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरटीओ सर्कल पर बाईपास रोड की तरफ से एक ट्रेलर आता दिखा। चालक ने अपना नाम राजेन्द्र बंजारा बताया, जो बांसवाड़ा जिले के कलींजरा थाना क्षेत्र के बोडीगामा हमीरपुरा का रहने वाला है। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
थानाधिकारी मुकेश नागदा भी अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उन्होंने अदकालिया क्षेत्र में बाईपास रोड की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रेलर को रोका और जांच की। चालक ने अपना नाम मोहनलाल कटारा बताया, जो बांसवाड़ा जिले के गढ़ी के नंगारची बड़ला का रहने वाला है। उसके पास भी खनिज परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिले।
खनिज विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर दोनों वाहनों में भरे क्वार्टज का गैरकानूनी तरीके से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में एमएमडीआर और एमएमसीआर के तहत कार्रवाई की है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.