सपा विधायक के परिजनों पर अपहरण और लूट का मामला दर्ज
अमरोहा से समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली के दो बेटों और एक बहू पर अपहरण, धोखाधड़ी और लूट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व एमएलसी परवेज अली और चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि परवेज अली ने आरोपों को आधारहीन बताया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अमरोहा (उप्र), 9 दिसंबर ()। अमरोहा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक महबूब अली के दो बेटों और एक बहू पर अपहरण, धोखाधड़ी और लूट का मामला दर्ज किया गया है।
मोहम्मदी सराय निवासी मोहम्मद शाहनवाज ने महबूब अली और उसके परिवार पर कथित तौर पर उसके घर में घुसने और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि, उन्होंने परिवार के एक सदस्य का अपहरण करने की कोशिश की।
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लंगेह ने कहा कि, महबूब अली के दो बेटों, पूर्व एमएलसी परवेज अली और शाहनवाज अली, बहू और परवेज की पत्नी नीलोफर अली और दो अन्य समर्थकों, फरमान अली और लईक मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले की पुष्टि करते हुए लंगेह ने कहा, हमने पूर्व एमएलसी परवेज अली और चार अन्य सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 392, 341, 471, 467, 468, 364, 342, 452, 147, 148, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
इस बीच, परवेज अली ने आरोप का खंडन किया। उन्होंने कहा, सभी दावे निराधार हैं, हमें राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.