रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' के पांच बाल कलाकार आज क्या कर रहे हैं
90 के दशक के इस पौराणिक शो के बाल कलाकारों ने अब अलग-अलग क्षेत्रों में बनाई पहचान
रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' धारावाहिक के बाल कलाकार आज विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। स्वप्निल जोशी मराठी सिनेमा और ओटीटी में प्रमुख हैं, अशोक कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, दामिनी शेट्टी प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर हैं, श्वेता रस्तोगी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, और संजीव शर्मा थिएटर और टीवी में काम कर रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'श्री कृष्णा' में बाल रूपों से दर्शकों का दिल जीतने वाले पांच कलाकार आज अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं। जन्माष्टमी के मौके पर जानिए ये बाल कलाकार अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं। यह शो 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और करोड़ों दर्शकों ने इसे पसंद किया।
धारावाहिक में युवा श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी आज मराठी सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बड़े स्टार हैं। उन्होंने कई हिंदी टीवी शोज और वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है।
छोटे कान्हा का बाल रूप निभाने वाले अशोक कुमार बालकृष्ण अब अभिनय की दुनिया से दूर हैं और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।
यशोदा मैया का मुख्य किरदार निभाने वाली दामिनी कंवल शेट्टी ने ऑन-स्क्रीन एक्टिंग से दूरी बना ली है। वे अब टेलीविजन इंडस्ट्री में सफल प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम कर रही हैं।
राधा रानी के बाल रूप का किरदार निभाने वाली श्वेता रस्तोगी आज भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और उन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
बलराम के किशोर अवतार का किरदार निभाने वाले संजीव शर्मा ने धारावाहिक के बाद कई चर्चित टीवी सीरियल्स, थिएटर नाटकों और मिर्जापुर सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वे आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.