अलवर में बादलों के साथ बारिश की संभावना, तापमान में राहत
घने बादल छाए, कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू, विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की
अलवर जिले में घने बादल छाए होने से बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में नरमी आई है और लोग गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है और आने वाले दिनों में अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की है, जो मानसून सीजन में अब तक सामान्य से कम हुई बारिश को संतुलित कर सकती है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। अलवर जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में नरमी आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
पिछले करीब एक सप्ताह से अलवर जिले में बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। दिनभर उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी अलवर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
अलवर में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से कम हुई है। 3 सितंबर तक जिले में 466.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 431.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश की तुलना में करीब 35.5 मिमी कम है, जो लगभग 8 प्रतिशत कम बारिश बताता है।
मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश किसानों और आमजन दोनों के लिए राहत देने वाली हो सकती है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.