मोहाली में चलती कार पर जोरदार धमाका, पुलिस जांच में जुटी
टीडीआई सेक्टर-118 में तेज धमाके से कार सवार महिला घबरा गई, पुलिस ने लिखित शिकायत नहीं पाई
मोहाली के टीडीआई सेक्टर-118 में बुधवार सुबह एक चलती कार पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे कार में सवार महिला घबरा गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में पत्थर जबाव के हमले की संभावना पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज संग्रहित किए जा रहे हैं। अभी तक किसी फायरिंग या अन्य आपराधिक संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मोहाली के टीडीआई सेक्टर-118 में बुधवार अलसुबह एक चलती कार पर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई। कार में सवार महिला घबरा गई और चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकलना बेहतर समझा। घटना का पूरा वीडियो डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया है।
करीब पौने पांच बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार के अंदर मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया भी दर्ज है। पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
थाना बलौंगी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार पर पत्थर से हमला किए जाने की आशंका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस जगह हुआ और इसके पीछे कौन था। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस जांच कर रही है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था या कोई वस्तु अचानक वाहन से टकराई। फिलहाल लूटपाट, रंजिश या अन्य आपराधिक वारदात से घटना का कोई संबंध नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एसएचओ पैरीविंकल ने बताया, "घटना को लेकर अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।"
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.