इटावा में 35 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
196 उम्मीदवारों में से 162 के नामांकन सही, आज दोपहर तक नाम वापसी
इटावा नगरपालिका के 35 वार्डों के पार्षद पद के लिए 196 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 34 खारिज कर दिए गए और 162 नामांकन को सही पाया गया। निर्दलीय नामांकन की संख्या में वृद्धि देखी गई है, नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन गुरुवार है, और इसके बाद शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। इटावा नगरपालिका के 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 196 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से 34 नामांकन खारिज कर दिए गए। आज गुरुवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम मौका है।
मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 34 नामांकन खारिज कर दिए गए। इसके बाद 162 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद कई दावेदारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किए हैं।
पहले बोर्ड में भाजपा का गठन हुआ था और 2020 में भी भाजपा का ही बोर्ड बना था। कांग्रेस के वार्ड 16 से कोई भी प्रत्याशी नामांकन नहीं भर पाया।
आज गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन कल किया जाएगा।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.