नामुंडा की ढाणियों का रास्ता बारिश में डूबा, आवाजाही ठप
बारिश के कारण तीन से चार फीट पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत
टोंक के नामुंडा क्षेत्र की कई ढाणियों का एकमात्र रास्ता बारिश में जलमग्न हो गया है, जिससे आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय लोग पंचायत प्रशासन और टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोंक। टोंक के नामुंडा की घोड़ा वाली ढाणी, जगदीश पटेल की ढाणी और देवालाल जी मेंबर की ढाणी के करीब 70 फीसदी लोगों के लिए एकमात्र रास्ता बारिश में जलमग्न हो गया है। इससे छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ट्रैक्टर जैसे वाहन भी मुश्किल से निकल पाते हैं।
यह रास्ता हरिपुरा को जीवनी गांव से जोड़ता है, लेकिन बारिश में इस पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास आने-जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। टोल फ्री नंबर 181 पर भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रभावित लोगों ने समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बारिश के दौरान लोगों को क्या दिक्कतें हो रही हैं?
- बारिश में पानी भरने से वाहन और पैदल आवाजाही मुश्किल हो जाती है, जिससे खासकर बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
- क्या ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कोई कदम उठाया?
- ग्रामीणों ने पंचायत और टोल फ्री नंबर 181 पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं।
- रास्ता किन क्षेत्रों को जोड़ता है?
- यह रास्ता हरिपुरा को जीवनी गांव से जोड़ता है।
- क्या ग्रामीणों के पास कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है?
- ग्रामीणों के पास आने-जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.