अजमेर में मानसून सुस्त, बारिश सामान्य से 8% अधिक
जिले में 452.4 मिमी बारिश दर्ज, 14 से 30 सितंबर तक बारिश कम रहने के आसार
अजमेर में इस मानसून सीजन अब तक 452.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 8% अधिक है। 8 से 14 सितंबर के बीच बारिश कम रहने की संभावना है और मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा। 15 से 21 सितंबर के बीच फिर बारिश हो सकती है, लेकिन सितंबर के अंतिम दिनों में बारिश कमजोर रहने का अनुमान है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अजमेर। अजमेर जिले में इस मानसून सीजन अब तक 452.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 33.4 मिमी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 14 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे मौसम शुष्क रह सकता है।
मंगलवार सुबह से धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस का असर महसूस हुआ। बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बारिश के लिए कोई मजबूत सिस्टम नहीं दिखा। जिले में इस अवधि में सामान्य बारिश 419 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 452.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 से 14 सितंबर के दौरान जिले में बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं और सप्ताह के अधिकांश दिन शुष्क रह सकते हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना कम है।
15 से 21 सितंबर के बीच सप्ताह की शुरुआत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है, जबकि सप्ताह के अंतिम दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तीसरे सप्ताह के अंत और चौथे सप्ताह की शुरुआत में बारिश का एक और दौर बनने की संभावना है।
22 से 30 सितंबर के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। महीने के अंतिम दिनों में बारिश कमजोर रहने से सितंबर माह में कुल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। इस प्रकार महीने के बचे दिनों में भी बारिश के लिए कुछ ही सक्रिय दौर मिलने के आसार हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अजमेर में इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश कितनी होनी चाहिए थी?
- इस अवधि में अजमेर जिले की सामान्य बारिश 419 मिमी होनी चाहिए थी।
- 8 से 14 सितंबर के बीच अजमेर में मौसम कैसा रहेगा?
- इस दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
- 15 से 21 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां कैसी होंगी?
- सप्ताह की शुरुआत में मौसम सामान्य रहेगा, अंतिम दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.