लुआन-ड्रे प्रीटोरियस बने टी20 में सबसे युवा शतक लगाने वाले
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने नामीबिया के खिलाफ 20 साल 161 दिन में शतक जमाया
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में 101 रन की नाबाद पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे युवा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 53 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से यह कारनामा 20 साल 161 दिन की उम्र में किया।
प्रीटोरियस ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 साल 337 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इस शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 11 रनों से हराया। ट्राई सीरीज का फाइनल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम है, जिन्होंने 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी लगाई थी। लेकिन फुल मेंबर टीमों में सबसे युवा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब प्रीटोरियस के नाम है।
टॉप-5 बल्लेबाजों की इस सूची में दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल ने 21 साल 279 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ 2023 में शतक लगाया था, जबकि तिलक वर्मा ने 22 साल पांच दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में शतक ठोका था।
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज भारत में खेलनी है। उम्मीद है कि इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा शतक लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.