बांसवाड़ा में किसान से लूटपाट, बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा
खेत से घर लौट रहे अधेड़ से बाइक और 2 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश
बांसवाड़ा के लोहारिया थाना क्षेत्र में एक किसान को बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर बाइक और नकद 2 हजार रुपये लूट लिए। घायल किसान को स्थानीय अस्पताल से एमजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना की सूचना अभी तक नहीं मिली है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में रविवार रात खेत से घर लौट रहे अधेड़ किसान को बदमाशों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने उसके पास से बाइक और 2 हजार रुपए नकद लूट लिए। घायल को स्थानीय अस्पताल से एमजी अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद घायल अधेड़ सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा। किसी ग्रामीण ने घायल को देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात करीब 12 बजे एमजी अस्पताल रेफर कर दिया।
एमजी अस्पताल में घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसके सिर और हाथ में चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।
थानाधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि घटना को लेकर थाने में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अधेड़ किसान को क्यों एमजी अस्पताल रेफर किया गया?
- डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया।
- घटना के बाद घायल किसान की क्या हालत थी?
- उसके सिर और हाथ में चोटें आई थीं और वह दर्द से तड़प रहा था।
- क्या पुलिस को इस घटना की सूचना मिली है?
- थानाधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
- घायल किसान को अस्पताल किसने पहुंचाया?
- किसान को ग्रामीणों ने देखा और परिजनों को सूचना दी, फिर परिजन एंबुलेंस से अस्पताल ले गए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.