लाखनपुर से 14वीं ध्वजा पदयात्रा 9 सितंबर को शुरू होगी
चार दिन में डिग्गीपुरी पहुंचने वाली पदयात्रा के लिए सभी इंतजाम पूरे
शिवराम हरषाणा ने बताया कि पदयात्रा गाजे-बाजे और ध्वज पूजन के साथ शुरू होगी।
सवाई माधोपुर जिले के लाखनपुर-गोठड़ा से 9 सितंबर 2026 को 14वीं ध्वजा पदयात्रा शुरू होगी, जो चार दिन तक चलेगी और डिग्गीपुरी में श्री कल्याण जी महाराज के दर्शन एवं भंडारे के साथ समाप्त होगी। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुकावटें होंगे और आयोजकों ने सुरक्षा, भोजन व सामान के लिए व्यवस्था की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिले के लाखनपुर-गोठड़ा से 14वीं ध्वजा पदयात्रा 9 सितंबर 2026 को रवाना होगी। यह चार दिवसीय यात्रा डिग्गीपुरी में श्री कल्याण जी महाराज के दर्शन और भंडारे के साथ पूरी होगी।
शिवराम हरषाणा ने बताया कि पदयात्रा गाजे-बाजे और ध्वज पूजन के साथ शुरू होगी।
पदयात्रा का पहला रात्रि ठहराव 9 सितंबर को निवाई की आदिगोड़ धर्मशाला में होगा। अगले दिन दोपहर में बाराबास की बगड़ी में रुकने के बाद रात का ठहराव संदेड़ा में रहेगा।
11 सितंबर को दोपहर का ठहराव खटीक धर्मशाला (लावा) में होगा और रात में यात्री गौड़ धर्मशाला, डिग्गी में ठहरेंगे। 12 सितंबर को यात्रा समाप्त होगी, जिसमें ध्वज अर्पण और भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजकों ने पदयात्रियों के सामान लाने-ले जाने और दोनों समय के भोजन के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने, गहने न पहनने और यात्रा शुरू होने से पहले 250 रुपये का टोकन लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पदयात्रा का कुल कितने दिन का कार्यक्रम है?
- पदयात्रा चार दिनों तक चलेगी और 12 सितंबर को समाप्त होगी।
- पदयात्रा के दौरान यात्रियों के लिए क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
- आयोजकों ने सामान लाने-ले जाने और दोनों समय के भोजन के लिए इंतजाम किए हैं।
- पदयात्रा में किन-किन स्थानों पर रात्रि ठहराव होगा?
- रात्रि ठहराव निवाई, संदेड़ा, और डिग्गी के धर्मशालाओं में होगा।
- यात्रा में भाग लेने के लिए क्या नियम हैं?
- यात्रा में गहने न पहनने की सलाह दी गई है और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.