कुमार कुशाग्र ने ईस्ट जोन के लिए शतक लगाया
ईशान किशन के बाद कुशाग्र ने साउथ जोन के खिलाफ 128 गेंद में शतक पूरा किया
कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ 128 गेंदों में शतक लगाया और ईशान किशन के साथ 230 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने भी शतक पूरा किया और 150 से अधिक रन बनाकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और अपना स्कोर 450 से ऊपर पहुँचाया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी ईस्ट जोन के लिए शानदार शतक लगाया। कुशाग्र ने साउथ जोन के खिलाफ 128 गेंद में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया।
कुमार कुशाग्र ने शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और वह त्रिपुरणा विजय की गेंद पर सी मिलिंद के हाथों आउट हो गए। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर 287 गेंद में 230 रनों की साझेदारी की, जिससे ईस्ट जोन का स्कोर 450 से ऊपर पहुंचा।
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। अभिमन्यु ने 86 गेंद में 72 रन बनाए जबकि वैभव अर्धशतक से चूक गए।
दोनों ओपनर के आउट होने के बाद शिखर मोहन ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शिखर ने 80 रन बनाए, जबकि ईशान ने पहले दिन शतक पूरा किया और दूसरे दिन 150 रन के आंकड़े को पार कर एक बड़ा कीर्तिमान बनाया। वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कुमार कुशाग्र शतक के बाद कैसे आउट हुए?
- कुमार कुशाग्र त्रिपुरणा विजय की गेंद पर सी मिलिंद के हाथों आउट हुए।
- शिखर मोहन ने कितने रन बनाए?
- शिखर मोहन ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाते हुए 80 रन बनाए।
- ईस्ट जोन ने किस स्थिति में बल्लेबाजी शुरू की?
- ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.