बड़ियाल कलां में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव
श्री पीपली वाले बालाजी मंदिर में झांकियों और भक्ति गीतों से सजी रात
दौसा जिले के बड़ियाल कलां में श्री पीपली वाले बालाजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में धार्मिक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ उत्सव मनाया गया तथा कार्यक्रम के अंत में भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। श्री राधे कृष्ण मित्र मंडल और अन्य कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन का प्रबंधन किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दौसा। दौसा जिले के बड़ियाल कलां में श्री पीपली वाले बालाजी मंदिर में शुक्रवार रात कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने उनका मन मोह लिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाया गया था।
श्री राधे कृष्ण मित्र मंडल ने कृष्ण जन्मोत्सव और झांकियों का प्रबंध किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में 'जय श्री कृष्ण', 'राधे-राधे' और 'जय श्री श्याम' के जयकारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम देर रात 12 बजे तक चला, जिसमें भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
भक्तों के लिए खीर का प्रसाद भी तैयार किया गया था, जो कार्यक्रम समाप्ति पर बांटा गया। इस आयोजन में राघव आर्ट ग्रुप जयपुर ने भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं।
सेवक श्री कमलदास जी और मंडल के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गोपाल पारीक (गुरुजी), गुलाबसिंह, पप्पू सैनी (भर्तुहरी सेवा समिति), अंग्रेज सिंह, मुनीम सैनी, राजेश तोंदवाल, छोटेलाल सैनी, मुकेश तांबी, लेखराज डोई, अजय कटारिया, शंकर योगी, राकेश कटारिया, रोशनलाल सैनी, सुरेंद्र मीणा, राजू कटारिया, रवि कटारिया, मनीष कटारिया, राकेश डूंडी, राजवीर सैनी, दिनेश योगी और विजेंद्र कटारिया जैसे कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.