कोटपूतली में कृष्ण जन्माष्टमी पर 45 मिनट तक तेज बारिश
बारिश से सूखी खरीफ फसलों को मिली राहत, किसानों को उम्मीद
कोटपूतली में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोपहर 1:40 बजे से लगभग 45 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ की फसलों में सुधार की संभावना बढ़ी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोपहर 1:40 बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हुई। यह बारिश लगभग 45 मिनट तक जारी रही, जिससे पिछले दिनों की भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।
बारिश से खेतों में नमी लौट आई है, जिससे खरीफ की फसलों में सुधार की उम्मीद जगी है। लगातार तेज गर्मी के कारण खेतों में नमी कम हो रही थी, जिससे फसलों पर संकट गहराने लगा था।
किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती है, तो खरीफ की फसलों को काफी फायदा होगा। इस बारिश ने किसानों की चिंता कम कर दी है और उन्हें अपनी फसलें बचने की उम्मीद मिली है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.