काजी तौकीर ने बिग बॉस 20 में सलमान खान के सामने गाया
फेम गुरुकुल के विनर काजी तौकीर ने 17 साल बाद रियलिटी शो में वापसी की
काजी तौकीर ने बिग बॉस 20 में सलमान खान के सामने गाना गाया और अपनी पहचान बनाई। वे 2005 के रियलिटी शो फेम गुरुकुल के विजेता हैं और संगीत के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। काजी तौकीर ने कई वर्षों बाद फिर से मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हुए हैं और बिग बॉस 20 में नजर आए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है। इस सीजन में गायन के लिए पहचाने जाने वाले काजी तौकीर ने भी घर में एंट्री ली है। काजी ने सलमान के सामने गाना गाकर अपनी आवाज से सबका ध्यान खींचा।
काजी तौकीर ने सलमान खान को बताया कि वे उनसे कोलकाता में मिल चुके हैं और उन्होंने सलमान को अफगान जलेबी गाना भी सुनाया था। काजी की जिंदगी साल 2005 में आए शो फेम गुरुकुल से रातों-रात बदल गई थी, जो संगीत की दुनिया के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक था। इस शो में काजी के साथ रूपरेखा बनर्जी भी थीं, जो विनर बनीं।
फेम गुरुकुल जीतने के बाद काजी तौकीर ने रूपरेखा के साथ एक एल्बम भी रिलीज किया था। काजी के पिता पहले वकील थे और उनके चाचा काजी रफी कश्मीरी गायक के तौर पर जाने जाते हैं। काजी तौकीर सिर्फ गायन में ही रुचि नहीं रखते। फेम गुरुकुल के बाद वे एक और रियलिटी शो में भी नजर आए थे, लेकिन फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हो गए।
साल 2015 में आई फिल्म फैंटम में काजी तौकीर नजर आए थे, जहां उन्हें कटरीना कैफ के गाने अफगान जलेबी में डांस करते देखा गया था। दर्शक सालों बाद फेम गुरुकुल विनर को पर्दे पर देखकर नॉस्टैलजिक हो गए थे।
काजी तौकीर के साथ फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह भी थे, जिनकी गायकी की हर कोई तारीफ करता था। काजी और अरिजीत की दोस्ती फेम गुरुकुल से शुरू हुई और आज भी कायम है। मई 2026 में काजी तौकीर अरिजीत सिंह के होमटाउन जियागंज गए थे, जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस वीडियो में दोनों स्कूटी पर साथ घूमते नजर आए थे। काजी इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते।
अब तक लोग काजी तौकीर को उनके गायन के लिए जानते थे, लेकिन अब उनकी पर्सनालिटी को भी जान पाएंगे। अब देखना होगा कि वे बिग बॉस 20 में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- काजी तौकीर ने फिल्मों में किस तरह की भूमिका निभाई है?
- साल 2015 में फिल्म फैंटम में काजी तौकीर कोकटरीना कैफ के गाने अफगान जलेबी में डांस करते देखा गया था।
- काजी तौकीर की पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है?
- काजी के पिता पहले वकील थे और उनके चाचा काजी रफी कश्मीरी गायक के रूप में जाने जाते हैं।
- काजी तौकीर का सोशल मीडिया व्यवहार कैसा है?
- काजी इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते और सोशल मीडिया पर अपनी दोस्ती और जीवन के कुछ पलों को साझा करते हैं।
- काजी तौकीर का बिग बॉस 20 में प्रदर्शन किस प्रकार का होगा?
- अब तक लोग काजी को उनके गायन के लिए जानते थे, लेकिन बिग बॉस 20 में उनकी पर्सनालिटी भी सामने आएगी, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा देखने को मिलेगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.