झुंझुनूं में 19 निकायों के 555 वार्डों में 2954 प्रत्याशी मैदान में
नामांकन जांच के बाद 434 फॉर्म निरस्त, गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी
झुंझुनूं जिले के 19 शहरी निकायों के 555 वार्डों में नगर परिषद चुनाव के लिए 2954 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 434 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। गुरुवार तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी और शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के 19 शहरी निकायों के 555 वार्डों में नगर परिषद चुनाव के लिए 2954 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 434 फॉर्म निरस्त किए गए हैं और गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी।
निर्वाचन विभाग ने नगर परिषद सदस्य चुनाव के लिए 40 तरह के मुक्त चुनाव चिन्हों की सूची जारी की है। इनमें रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर घरेलू सामान तक के प्रतीक शामिल हैं, जैसे आइसक्रीम, जूता, चप्पल, कप, चूड़ी, मिर्ची, पेंसिल डिब्बा, तकिया, बिजली का पंखा, फ्रॉक, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, फूलगोभी, गैस का चूल्हा, साइकिल पम्प, स्कूल का बस्ता, कंघा, हारमोनियम और सिलाई की मशीन।
निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पहचान से जुड़े या आसानी से याद रहने वाले चुनाव चिन्ह को प्राथमिकता दे सकते हैं। इससे उनका प्रचार भी सरल होगा।
जांच के बाद जिले में नगर परिषद और चिड़ावा नगरपालिका में सर्वाधिक प्रत्याशी हैं, जबकि जाखल नगरपालिका में सबसे कम। नगर परिषद में 73 फॉर्म निरस्त होने के बाद 334, बगड़ में 12 निरस्त के बाद 89, चिड़ावा में 15 निरस्त के बाद 265, सुलताना में 7 निरस्त के बाद 165, मंड्रेला में 42 निरस्त के बाद 121 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पिलानी में 7 निरस्त के बाद 199, विद्या विहार में 3 निरस्त के बाद 97, सूरजगढ़ में 4 निरस्त के बाद 160, बुहाना में 14 निरस्त के बाद 105, सिंघाना में 21 निरस्त के बाद 254, खेतड़ी में 82 निरस्त के बाद 216, उदयपुरवाटी में 70 निरस्त के बाद 223 प्रत्याशी जांच में सही पाए गए।
जाखल में 2 निरस्त के बाद 60, नवलगढ़ में 13 निरस्त के बाद 198, डूंडलोद में सभी नामांकन पत्र वैध मिले हैं। मुकुंदगढ़ में 5 निरस्त के बाद 111, मंडावा में 16 निरस्त के बाद 72, बिसाऊ में 19 निरस्त के बाद 86 और मलसीसर में 29 निरस्त के बाद 113 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.