सीकर में उमस बढ़ी, शाम को तेज अंधड़ से अंधेरा छा गया
7 सितंबर को बादलों की आवाजाही के बीच मौसम में बदलाव, मानसून कमजोर होगा
सीकर जिले में 7 सितंबर को दिनभर उमस बढ़ी और शाम को तेज अंधड़ के कारण अंधेरा छा गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान में मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन 12 और 13 सितंबर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश फिर सक्रिय होने की संभावना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सीकर। सीकर जिले में 7 सितंबर को बादलों की आवाजाही के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिनभर उमस बढ़ी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम को तेज अंधड़ आया जिससे शहर में अंधेरा छा गया।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात का पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 7 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 सितंबर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून कमजोर बना रहेगा। 12 और 13 सितंबर से राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी तंत्र फिर सक्रिय होगा, जिससे बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। शेखावाटी क्षेत्र में भी सितंबर के मध्य में दोबारा अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राज्य में मानसूनी गतिविधियों का क्या अनुमान है?
- राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 7 सितंबर से मानसूनी गतिविधियाँ कमजोर होने की संभावना है।
- राज्य के किन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है?
- पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- कब से मानसूनी तंत्र फिर सक्रिय होगा?
- 12 और 13 सितंबर से राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी तंत्र फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।
- शेखावाटी क्षेत्र में बारिश की क्या संभावना है?
- शेखावाटी क्षेत्र में सितंबर के मध्य में दोबारा अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.