शादी के नाम पर 1.91 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में लुटेरी दुल्हन और दलाल समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डूंगरपुर पुलिस ने शादी के नाम पर गुजरात के युवक से करीब 1.91 लाख रुपए ठगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दूल्हे को धमकाकर दुल्हन और उसकी बहन को फरार करा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डूंगरपुर। डूंगरपुर पुलिस ने शादी के नाम पर गुजरात के युवक से 1.91 लाख रुपए ठगने के मामले में लुटेरी दुल्हन और दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कोर्ट में शादी करवाने के बहाने दूल्हे को धमकाकर दुल्हन को फरार कर दिया।
ठगी का तरीका और घटना
गुजरात के गांधीनगर जिले के डभोदा थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय पिजेश पटेल ने 4 सितंबर को डूंगरपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को वह परिवार के साथ डूंगरपुर आए थे। 31 अगस्त को पिजेश परिवार के साथ टाड़ी ओबरी गांव में दलाल कमलेश और अन्य आरोपियों से मिले। शादी के लिए 2 लाख रुपए मांगे गए, लेकिन सौदा 1.71 लाख रुपए में तय हुआ। युवक ने 1.71 लाख रुपए नकद दिए, जबकि दलाल ने 5 हजार रुपए अलग से लिए।
31 अगस्त को पिजेश ने दोनों युवतियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट के लिए रवाना किया। कोर्ट से करीब 2 किमी पहले बिना नंबर की बोलेरो में सवार एक युवक लाठी लेकर पहुंचा और दूल्हे को धमकाया। इसी दौरान दुल्हन पीनल और उसकी बहन यमुना गाड़ी से उतरकर बोलेरो में बैठकर फरार हो गईं।
पिजेश ने दलाल कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके पर नहीं आया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर करीब 1.91 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया।
पुलिस की कार्रवाई
सदर थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने टाड़ी ओबरी, बोलादरा, पालदेवल, बारों का शेर, पालवड़ा, टेंकरवाड़ा तलैया और बिछीवाड़ा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस ने अमित बामणा (25) निवासी बारों का शेर, लालशंकर डामोर (52) निवासी पालवड़ा और लुटेरी दुल्हन पीनल घाटिया (23) निवासी टेंकरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। देवल चौकी प्रभारी एएसआई गिरिराज सिंह ने बताया कि तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
आरोपियों ने पहले युवक को युवती की फोटो दिखाकर शादी का रिश्ता तय करवाया।
संगीता बंजारा, सदर थानाधिकारी
तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरिराज सिंह, एएसआई
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ठगी कैसे हुई?
- आरोपियों ने दूल्हे को कोर्ट में शादी करवाने के बहाने धमकाया और दुल्हन को फरार करवा दिया जिससे रकम हड़प ली गई।
- क्या पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है?
- हाँ, पुलिस ने बताया है कि वे मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.