अरनोद में BSNL केबल चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, लोहे की आरी और चोरी की केबल जब्त की
अरनोद पुलिस ने BSNL नेटवर्क की केबल चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की केबल, दो मोटरसाइकिल और लोहे की आरी जब्त की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले भी मंदसौर के विभिन्न थानों से केबल चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। अरनोद पुलिस ने BSNL नेटवर्क की केबल चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की केबल, दो मोटरसाइकिल और लोहे की आरी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों की पूछताछ के बाद अन्य दो फरार आरोपियों को भी पकड़ा।
2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरनोद कस्बे में दो युवक BSNL की केबल काट रहे हैं। पुलिस टीम ने सदर बाजार स्थित राजमहल दरवाजे के पास छापा मारा और 19 साल के अर्जुन चमार और 19 साल के पंकज राठौड़ को पकड़ लिया। दोनों के साथ मौजूद अन्य दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से BSNL की केबल काटने में इस्तेमाल लोहे की आरी सहित अन्य सामान जब्त किया। मामले में BSNL के कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी वैभव कुमार की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी चूपना थाना अरनोद, नारायणगढ़ जिला मंदसौर और रीछाबच्चा जिला मंदसौर से केबल चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.