खारापार के पूर्व उपसरपंच बलवंत सिंह गोहिल का निधन
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी
ग्राम पंचायत खारापार के पूर्व उपसरपंच और समाजसेवी बलवंत सिंह गोहिल का निधन हो गया है, जिसके बाद मलवा गांव में शोक की लहर फैल गई है। उनके योगदान को याद करते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। ग्राम पंचायत खारापार के पूर्व उपसरपंच और समाजसेवी बलवंत सिंह गोहिल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मलवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बलवंत सिंह गोहिल गांव के प्रमुख जनप्रतिनिधियों में से थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ ही बड़े भामाशाह के रूप में जाने जाते थे। जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को ग्रामीण याद कर रहे हैं। पूर्व प्रधान लक्ष्मण राम डेलू, खारापार सरपंच प्रतिनिधि वगता राम जांगु, आकड़ली सरपंच रहीसदान चारण, महेंद्र सिंह तेजमालता और नरपत सिंह सरपंच समेत कई ग्रामीणों ने गहरा शोक जताया। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.