जैसलमेर में किसानों ने सिंचाई पानी की कमी पर प्रदर्शन किया
नहरी तंत्र पर निर्भर खेती में पानी की कमी से फसलें मुरझाने लगीं
जैसलमेर में किसानों ने इंदिरा गांधी मुख्य नहर पर सिंचाई पानी की कमी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने टेल क्षेत्र तक पूरा पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर पानी की मात्रा नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन महापड़ाव का संकेत दिया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जैसलमेर। जैसलमेर के इंदिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 1120 पर सिंचाई पानी की भारी कमी से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने नहरी विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए टेल क्षेत्र तक पूरा पानी पहुंचाने की मांग की।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र की खेती पूरी तरह नहरी तंत्र पर निर्भर है। नहर में तय मात्रा के अनुसार पानी नहीं छोड़े जाने से खरीफ की फसलें पानी के अभाव में मुरझाने लगी हैं। तेज धूप और पानी की कमी के कारण फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
धरनार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि नहरी विभाग ने तुरंत प्रभाव से पानी की मात्रा नहीं बढ़ाई, तो किसान आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला तो आरडी पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाला जाएगा।
किसानों ने जिला प्रशासन और नहरी विभाग के उच्चाधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर टेल क्षेत्र तक पूरा पानी पहुंचाने की पुरजोर मांग की है। इस समय फसलों के पकने के लिए पानी की सख्त दरकार है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.