गौराबादशाहपुर में जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न
प्रतियोगिता में पांच क्षेत्रों के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, विजेता मंडल स्तर पर जाएंगे
गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर में 3 सितंबर को जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के पांच क्षेत्रों के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या इंद्रा देवी ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक मंडल में जेएएस इंटर कॉलेज के अजय राय, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज के रोहित कुमार और शंभू दयाल इंटर कॉलेज शिकारपुर के धर्मेंद्र शामिल रहे। अंडर-17 वर्ग में नवीन, नरेंद्र, प्रशांत, तुषार सैनी, कपिल और अंशु गौतम ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में विशाल, कुणाल, मुकुल, रोहित, दिवांशु और अंश चौधरी विजेता रहे।
विजेता खिलाड़ी आठ सितंबर को बागपत में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों और अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षक रामवीर, डॉ. आदर्श और प्रेम शर्मा मौजूद रहे।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.