धौलपुर में हिस्ट्रीशीटर को दो कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
दिहोली पुलिस ने फतेहसिंह का पुरा के पास से आरोपी को पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विष्णु उर्फ भगत को दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर दिहोली थानाधिकारी अशोक कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर फतेहसिंह का पुरा के पास की।
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर का नाम विष्णु उर्फ भगत उर्फ अजय उर्फ साधू है, जो करकाखेरली, थाना दिहोली का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में दिहोली थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
पुलिस
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.