झुंझुनूं में CRPF जवान पर घर में हमला, सिर पर कुल्हाड़ी से वार
रास्ते को लेकर विवाद के बाद हमलावरों ने गेट तोड़कर घर में घुसकर हमला किया
झुंझुनूं में CRPF जवान विक्रम के घर पर गेट तोड़कर कुछ लोगों ने सरिया, कुल्हाड़ी और हॉकी से हमला किया। विक्रम को गंभीर चोटें आईं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी अशोक कुमार और उनके परिवार के साथ रास्ते को लेकर पहले से विवाद था, और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं में CRPF जवान विक्रम के घर में कुछ लोगों ने गेट तोड़कर घुसकर उस पर सरिया, कुल्हाड़ी और हॉकी जैसे हथियारों से हमला किया। घायल जवान को राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विक्रम ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस आया था और गाड़ी खड़ी करने के लिए हॉर्न बजाया। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के कुछ लोगों ने गेट तोड़कर घर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया।
जवान के अनुसार आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव करते हुए उसके हाथ में भी चोट लगी और हाथ फ्रैक्चर हो गया।
विक्रम ने कहा कि रास्ते को लेकर पड़ोसी अशोक कुमार और उसके परिवार के साथ पहले से विवाद चल रहा था। पड़ोसी पक्ष की ओर से उसके परिवार को परेशान किया जाता था और बच्चों के आने-जाने में भी बाधा डाली जाती थी।
घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर घर के अंदर जाते और जवान के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
हमले के बाद विक्रम को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.