चूरू में खेत जा रहे युवक पर चचेरे भाई ने कांच की बोतल से हमला
ढाढ़रिया चारणान गांव में 20 वर्षीय मनीष के सिर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें
चूरू जिले के ढाढ़रिया चारणान गांव में एक 20 वर्षीय युवक मनीष प्रजापत पर उसके चचेरे भाई नरेंद्र ने कांच की बोतल से हमला किया। इसमें मनीष के सिर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, और उसे इलाज के लिए डीबी अस्पताल ले जाया गया; पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के ढाढ़रिया चारणान गांव में खेत जा रहे 20 वर्षीय मनीष प्रजापत पर चचेरे भाई ने कांच की बोतल से हमला किया। सिर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आने के बाद परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गए।
मनीष मंगलवार सुबह पैदल खेत जा रहा था, तभी रास्ते में उसका चचेरा भाई नरेंद्र मिला। नरेंद्र ने अचानक कांच की बोतल से मनीष के सिर, गले और पीठ पर हमला कर दिया। इस दौरान नरेंद्र के पिता आशाराम और मां रजनी भी मौके पर मौजूद थे।
हमले की आवाज सुनकर मदनलाल प्रजापत भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उसके पिता ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।
परिजनों ने रतननगर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मदनलाल प्रजापत ने बताया, "करीब एक सप्ताह पहले परिवार में उनके भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया था।"
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.