कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 84 करोड़ रुपये
124 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 67.94 लाख शेयर जारी, आईपीओ 7 से 9 अगस्त तक खुलेगा
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 84 करोड़ रुपये जुटाए हैं और आईपीओ का प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ में कुल 351.03 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें 2.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 28.57 लाख शेयर ऑफर फार सेल के तहत बेचे जाएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कंपनी ने एंकर निवेशकों से कुल 84 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 124 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 67,94,034 शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आईपीओ का कुल साइज 351.03 करोड़ रुपये है, जिसमें कंपनी 2.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। इसके अलावा ऑफर फार सेल के जरिए 28.57 लाख शेयर मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं।
आईपीओ में 40 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी के लिए रिजर्व रखा गया है, जबकि रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। रिटेल निवेशक 7 अगस्त से 9 अगस्त तक आईपीओ पर आवेदन कर सकते हैं।
ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ का प्रीमियम 37 रुपये है, जो लगभग 30 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा करता है। कंपनी ग्रेटर मुंबई में रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है।
31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास कुल 198 पर्मानेंट कर्मचारी थे। आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 145 करोड़ रुपये मौजूदा और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 91.50 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने मौजूदा कर्ज को आंशिक या पूरा चुकाने के लिए करेगी। बाकी राशि जनरल कॉरपोरेट कार्यों में लगाई जाएगी।
निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.