चित्तौड़गढ़ में अमरा भगत जन्मोत्सव का दो दिवसीय मेला शुरू
अनगढ़ बावजी में भजन संध्या, शोभायात्रा, खेलकूद और प्रतिभा सम्मान होंगे
चित्तौड़गढ़ के अनगढ़ बावजी में संत अमरा भगत के 184वें जन्मोत्सव और कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय मेला शुरू हो गया है। इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, और शुक्रवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के अनगढ़ बावजी में संत शिरोमणि अमरा भगत के 184वें जन्मोत्सव और कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार से दो दिवसीय मेला शुरू हो गया है। मेले में भजन संध्या, शोभायात्रा, खेलकूद प्रतियोगिताएं और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
मेला स्थल पर झूले, चकरियां और अस्थायी दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। भोजनशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए डोम भी तैयार किए गए हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह 9 बजे नरबदिया स्थित द्वारकाधीश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें अघोरी तांडव, बाहुबली हनुमान और भगवान श्री नरसिंह अवतार की झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। करीब दो किलोमीटर की यात्रा के बाद शोभायात्रा अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पहुंचेगी।
मेला में कई राज्यों से वाहन रैलियां भी शामिल होंगी।
शुक्रवार सुबह 10 बजे उदयपुर संभाग और भीलवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। समारोह के प्रभारी धनराज भाटोली बागरियान और बाबूलाल बोरखेड़ा रहेंगे।
शाम को विशाल सांस्कृतिक भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें पूरण गुर्जर सुख्खामंड, शंभु धनगर और कुणाल राव गायन प्रस्तुत करेंगे। डांसर हंसा रंगीली, सुमन मीलवाड़ा, मुस्कान कोटा और पिंकी कोटा भी प्रस्तुति देंगी। कॉमेडी किंग भैरु बनाकिया और मंच संचालक अभिषेक जाट कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मेला के दौरान कुल 38 टीमें खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी, जिनमें 16 कबड्डी, 14 वॉलीबॉल और 8 रस्साकशी की टीमें शामिल हैं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष कालूराम गाडरी, सचिव भेरूलाल गाडरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
सचिव भेरूलाल गाडरी ने बताया, "गुरुवार रात 8 बजे सत्संग प्रभारी भेरूलाल गाडरी, लुहारिया भजनों की प्रस्तुति देंगे।"
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.