बांसवाड़ा में वेगड़ा कलाल समाज ने नई कार्यकारिणी बनाई
सज्जनगढ़ इकाई और उपशाखा की नई टीम ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में वेगड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनी है। नए पदाधिकारियों ने समाज की एकता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। बैठक में समाज के कई सदस्य मौजूद रहे और नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में वेगड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान की बैठक में गांव इकाई और उपशाखा की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनाई गई। नए पदाधिकारियों ने समाज की एकता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
गांव इकाई सज्जनगढ़ की कार्यकारिणी में दाड़म चंद्र संरक्षक, नरेशचंद्र कलाल अध्यक्ष, कचरूलाल कलाल और अमित कुमार कलाल उपाध्यक्ष चुने गए। मयूर कलाल सचिव, राजेंद्र कलाल संगठन मंत्री और गिरीश कलाल कोषाध्यक्ष बने। प्रतीक कलाल, मनीष कलाल, राहुल कलाल और अश्विन कलाल सदस्य बनाए गए।
इसके बाद उपशाखा सज्जनगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें रमेशचंद पटेल संरक्षक, रमेशचंद्र गुलाबजी अध्यक्ष, राजेंद्र कलाल और राजेश तांबेसरा उपाध्यक्ष बने। सुभाष कलाल महामंत्री, जितेंद्र कलाल कोषाध्यक्ष और गोवर्धन लाल कलाल संगठन मंत्री चुने गए। जगदीश कलाल तांबेसरा, सुभाष कलाल भीलकुआं, शांतिलाल आमली पाड़ा और किशोर कलाल सज्जनगढ़ सदस्य की जिम्मेदारी मिली।
भीलकुआं इकाई का अध्यक्ष आशीष कलाल और तांबेसरा इकाई का अध्यक्ष भरत बनाए गए। नए पदाधिकारियों ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में विनोद पटेल, गौतमलाल पटेल, निलेश कलाल, शैलेन्द्र पटेल, दिलीप पटेल, महेन्द्र कलाल, दिलीप वार्डपंच, नटवरलाल कलाल, मनीष कलाल, सुनील कलाल समेत कई समाज के लोग मौजूद थे। समाज के लोगों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और इससे समाज के हित वाले कामों को गति मिलने की उम्मीद जताई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गांव इकाई सज्जनगढ़ की कार्यकारिणी में सचिव कौन बने?
- मयूर कलाल को सचिव के रूप में चुना गया।
- उपशाखा सज्जनगढ़ के महामंत्री का नाम क्या है?
- सुभाष कलाल उपशाखा सज्जनगढ़ के महामंत्री चुने गए हैं।
- नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज ने क्या लक्ष्य रखा?
- समाज ने सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.