जमानत याचिका खारिज, रीनू हत्या का आरोपी जेल में
सिसाना गांव निवासी रीनू की हत्या के आरोप में सुमित की जमानत याचिका खारिज
बागपत। बागपत के सिसाना गांव में हुई रीनू की हत्या के आरोपी सुमित की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। यह मामला पिछले सात दिनों से चर्चा में है।
सिसाना गांव निवासी रविंद्र ने दस जून को कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि रीनू की हत्या उसके भाई सुमित, यश उर्फ काला, दोस्त सागर और संदीप ने मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में खड़ी बस में छिपा दिया गया था।
पुलिस ने सुमित, यश, सागर और संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जेल में बंद आरोपी सुमित ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया
राहुल सिंह नेहरा
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.