बीकानेर में कांग्रेस नेता से मारपीट, आठ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे समेत आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
बीकानेर में कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना से कांग्रेस के अंदरूनी विवाद भी सामने आए हैं, जिसके कारण कुछ पदाधिकारियों को पार्टी ने निलंबित किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एक नज़र में
- बीकानेर में कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- मारपीट की घटना 31 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की।
- अरेस्ट किए गए आरोपियों में मोहित अरोड़ा, रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा, दिलेर अहमद समेत पहले सन्नी वाल्मीकि, सोनू तेली खोखर, अरुण वाल्मीकि, मोहम्मद आजाद साफी भी शामिल हैं।
- पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने मोहित अरोड़ा के नाम से फर्जी सिंबल बनाने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
- कांग्रेस पार्टी ने मारपीट की घटना को अनुशासनहीनता मानते हुए पिता-पुत्र को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बीकानेर में कांग्रेस नेता के साथ मारपीट कब हुई?
- मारपीट की घटना 31 अगस्त को हुई थी।
- मारपीट मामले में कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है?
- पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- मोहित अरोड़ा पर किस प्रकार का आरोप लगाया गया है?
- मोहित अरोड़ा पर फर्जी सिंबल बनाने का आरोप जुड़ा है, जिसे पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने पुलिस में शिकायत दी है।
- पार्टी ने मारपीट में शामिल आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
- कांग्रेस पार्टी ने पिता-पुत्र को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
- अभियुक्तों को कब न्यायालय में पेश किया जाएगा?
- अदालत में आरोपियों को शुक्रवार को पेश किया जाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बीकानेर। बीकानेर में कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी और जांच
31 अगस्त को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की थी। इस कार्रवाई में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बेटे मोहित अरोड़ा के साथ रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा और दिलेर अहमद को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कांग्रेस के अंदरूनी विवाद
मारपीट के अलावा, पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग पर मोहित अरोड़ा के नाम से जारी सिंबल चोरी कर फर्जी सिंबल तैयार करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी मोहित अरोड़ा के सिंबल को चोरी कर कूटरचित तरीके से नवरतन डागा के नाम से फर्जी सिंबल बनाया गया और प्रशासन को गुमराह किया गया। वार्ड 50 के विवाद ने कांग्रेस के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाई और आरोपों को उजागर किया है। पार्टी संगठन ने मारपीट की घटना को अनुशासनहीनता मानते हुए पिता-पुत्र को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
मारपीट प्रकरण में पुलिस ने पहले ही सन्नी वाल्मीकि, सोनू तेली खोखर, अरुण वाल्मीकि, मोहम्मद आजाद साफी को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे पूछताछ की जा रही है
देवेन्द्र सिंह, थानाधिकारी
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.