नशे में उड़ाने वाले पायलट को एयर इंडिया ने तुरंत बर्खास्त किया
फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI 2379 के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI 2379 के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एयरलाइन ने उसे तुरंत बर्खास्त कर दिया है। यह घटना 4 अगस्त को एयरबस A320 विमान में हुई, जिसमें 145 लोग सवार थे।
एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का साइको-एक्टिव सब्सटेंस टेस्ट पॉजिटिव आया। दोनों फ्लाइट क्रू का टेस्ट साइको-एक्टिव सब्सटेंस डिटेक्शन किट से किया गया था। इसके बाद ब्लड सैंपल कन्फर्मेटरी जांच के लिए भेजे गए, जिसमें पायलट-इन-कमांड का सैंपल नॉन-नेगेटिव रहा जबकि को-पायलट का सैंपल नेगेटिव पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के वक्त पायलट-इन-कमांड मॉनिटरिंग की भूमिका में था और फर्स्ट ऑफिसर विमान उड़ा रहा था।
घटना का विवरण
4 अगस्त को फ्लाइट AI 2379 फुकेट से दिल्ली आ रही थी। UTC समयानुसार 04:02:43 पर विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम ने ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम के खत्म होने का संकेत दिया। चार सेकंड के भीतर ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम भी खत्म हो गए। इसके बाद ऑटोपायलट डिसएंगेज हो गया और लगातार चाइम बजने लगा। कुछ सेकंड के लिए स्टॉल वार्निंग भी सक्रिय हुई। को-पायलट ने विमान को संभालने की कोशिश की और फिर पायलट-इन-कमांड ने कंट्रोल अपने हाथ में लिया।
चिकित्सकीय सहायता और सुरक्षा
घटना के दौरान कुछ यात्रियों और केबिन क्रू को चोटें आईं। फ्लाइट क्रू ने स्थिति का आकलन कर विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने के बजाय दिल्ली ले जाने का फैसला किया। विमान 05:30 UTC पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे 11L पर सुरक्षित उतरा। एयर इंडिया ने बताया कि 24 लोगों को चिकित्सकीय सहायता दी गई। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और फिटनेस, सुरक्षा या नियामकीय नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
एयर इंडिया प्रवक्ता
Psychoactive Substance के सेवन की पुष्टि गंभीर चिंता का मुद्दा है और AAIB ने DGCA से प्रॉयरिटी के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है
दुर्घटना जांच ब्यूरो, अधिकारि
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.