अभिषेक केसरी बने जिला अध्यक्ष, राकेश को महामंत्री चुना गया
चतरा जिले में नई कमेटी का गठन, समाज को संगठित करने के लिए विस्तार की योजना
चतरा जिले में केसरवानी वैश्य सभा की नई जिला कमेटी का चुनाव गुदरी बाजार में हुआ, जिसमें अभिषेक केसरी को जिला अध्यक्ष और राकेश केसरी को महामंत्री चुना गया। रामकुमार केसरी और बृजमोहन केसरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई कमेटी पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर काम करेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चतरा जिले में केसरवानी वैश्य सभा की नई जिला कमेटी का चुनाव रविवार को गुदरी बाजार में संपन्न हुआ। अभिषेक केसरी को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि राकेश केसरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
महामंत्री पद के लिए रामकुमार केसरी, बृजमोहन केसरी और राकेश केसरी ने नामांकन किया था। बाद में रामकुमार एवं बृजमोहन ने राकेश केसरी का समर्थन किया, जिसके बाद राकेश को महामंत्री चुना गया। कमेटी विस्तार के तहत रामकुमार केसरी एवं बृजमोहन केसरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक केसरी ने बताया कि उनका लक्ष्य पूरे जिले के समाज के लोगों को संगठित कर एक मंच पर लाना है। इसके लिए पंचायत स्तर तक कमेटी गठन किया जाएगा। महिला एवं तरुण सभा की कमेटी भी बनाई जाएगी। उन्होंने एक वर्ष के अंदर प्रदेश स्तरीय वैवाहिक सम्मेलन कराने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभा अध्यक्ष बैजनाथ केसरी और राजेश केसरी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान प्रदेश से आए अतिथियों के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद केसरी, पूर्व नगर अध्यक्ष रामकुमार केसरी, नगर उपाध्यक्ष विनोद केसरी, अशोक केसरी, मनोज केसरी, कोषाध्यक्ष राहुल केसरी, अमरनाथ केसरी, सचिव विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।
अध्यक्ष अभिषेक केसरी ने कहा, "उनका लक्ष्य पूरे जिले के समाज के लोगों को संगठित कर एक मंच पर लाना है।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अभिषेक केसरी के लक्ष्यों में क्या शामिल है?
- अभिषेक केसरी पंचायत स्तर तक कमेटी गठन और महिला, तरुण सभा की कमेटी बनाने की योजना बना रहे हैं।
- प्रदेश स्तरीय वैवाहिक सम्मेलन कब आयोजित होगा?
- अध्यक्ष ने एक वर्ष के अंदर प्रदेश स्तरीय वैवाहिक सम्मेलन कराने की बात कही।
- कार्यक्रम में किन लोगों को सम्मानित किया गया?
- प्रदेश से आए अतिथियों और जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.